मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब जनपद की पर्यटन पुलिस को आवास की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने नगर आयुक्त शशांक चौधरी से जमीन मांगी है।
जनपद में पर्यटन थाना की स्थापना हो चुकी है। पर्यटकों की सुविधाओं के लिए शासन ने 22 पुलिस कमियों की तैनाती भी कर दी है। शुक्रवार को पर्यटन पुलिस इंस्पेक्टर अजित सिंह के साथ पर्यटन पुलिस कर्मियों ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप से मुलाकात की। सीईओ के साथ पर्यटन पुलिस की भूमिका और प्रमुखताओं पर मंथन किया। सी ई ओ नगेंद्र प्रताप ने पर्यटको के सामान की चोरी की घटनाओं के आलावा अन्य सहयोगी कार्यों पर बल दिया, जिस से ब्रज दर्शन को आने वाले पर्यटकों के लिए पर्यटन पुलिस सहयोगी की भूमिका निभा सके।
इस दौरान पर्यटन पुलिस इंस्पेक्टर ने आवास की समस्या के साथ वर्तमान में संचालित थाना के स्थान की कमी से भी अवगत कराया। इस पर सीईओ ने पुलिस कर्मियों के लिए अस्थाई आवास व्यवस्था के साथ स्थाई आवास निर्माण के संदर्भ में नगर आयुक्त से भी फोन पर वार्ता की। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी डी के शर्मा भी मोजूद रहे।
उल्लेखनीय रहे कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के आग्रह पर उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा में पर्यटन थाने की स्थापना की है। वर्तमान में पर्यटन थाना वृंदावन में संचालित किया जा रहा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.