मथुरा। गणतंत्र दिवस के मौके पर फरह थाना के गांव परखम में डीजे साउंड बजाने को लेकर युवक की पिटाई के बाद दो पक्षों में कई घंटे तक पथराव और लाठियां चली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगो को समझाया परन्तु वे नहीं माने जिनको फिर कई थानों से आये पुलिस बल ने खदेड़ दिया तब कही जाकर मामला शांत हुआ । इस दौरान दोनों तरफ से हुए पथराव में तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव बना है। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बबाल के बाद एसपी सिटी के अलावा कई थानों का फोर्स क्षेत्र में भ्रमणशील है। इस दौरान गांव में दहशत फैल गई। माना जा रहा है कि यदि पुलिस समय से पहुंच जाती, तो बात इतनी आगे नहीं बढ़ती। सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है अन्य को चिन्हित किया जा रहा है।
बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह परखम में कई जगह कार्यक्रम चल रहे थे। भारतीय स्टेट बैंक के सामने एक समुदाय के लोग डीजे पर महापुरुष भीमराव आंबेडकर के गाने बजा रहे थे। एटीएम गार्ड बनवारी सिंह ने उन लोगो से कहा कि आज 26 जनवरी है इसलिए देश भक्ति गाने चलाएं जाए इसी बात से नाराज लोगों ने गार्ड की पिटाई कर दी। बनवारी को रवि पक्ष के लोगों ने पीट दिया। वह दौड़ता हुआ अपने पक्ष के लोगों के पास पहुंचा और मारपीट की घटना के बारे में बताया। इसके बाद बनवारी पक्ष के लोग जुटे और रवि को पीट दिया देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्ष में विवाद और ईंट पत्थर फिकने लगे जिसमें दो लोग घायल हो गए। चौकी पुलिस द्वारा कार्रवाई न किये जाने पर फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और फिर पथराव होने लगा। दोनों ओर से घंटों जमकर पथराव हुआ।
थाने से पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी फरह कमलेश मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। बाद में कई थानों की फोर्स पहुंचने पर पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। उसके बाद पूरे गांव में फ्लैग मार्च किया। परखम गांव में शांति बहाली के पहुंचे सीओ मांट, सीओ महावन व अन्य पुलिस अधिकारियों ने गांव में पूछताछ की।
ग्राम प्रधान नगेंद्र के बेटे अभिषेक ने आरोप लगाया कि एक पक्ष के लोग मारपीट होने के तत्काल बाद परखम चौकी पर गए थे वहां पुलिस को घटना की जानकारी दी। मगर चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने फोर्स न होने का हवाला देकर कहा कि फोर्स आने पर गांव में आएंगे और कार्रवाई करेंगे। इस पर वे लोग गांव में वापस आ गए। उपद्रवी पक्षों के हौसले पुलिस के समय से न आने पर बढ़ गए और जमकर पथराव हुआ। घायल रवि और बनवारी को उपचार के लिए भेजा। दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में लिया गया। डीएम और एसएसपी ने एलआईयू की एक टीम को बैठकों में होने वाली बातचीत रणनीति के विषय में जानकारी जुटाने को लगाया है। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि गांव में फोर्स तैनात कर दिया है। कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। अन्य को चिन्हित किया जा रहा है। किसी भी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर न आने की स्थिति में पुलिस अपनी ओर से मुकदमा दर्ज करेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.