मथुरा। भारतीय सिंधू सभा मथुरा द्वारा रविवार को सिंधी धर्मशाला में सिंधूपति सम्राट महाराजा दाहिर सेन का 1312 बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले भारतीय सिंधू सभा का गान का उच्चारण किया उसके बाद बलिदानी महाराज दाहरसेन की जीवनी के बारे में उत्तर प्रदेश भारतीय सिंधु सभा के वरिष्ठ सदस्य रामचंद्र खत्री ने बताया कि महाराजा दाहिरसेन हिंदुत्व को बचाने में अपना बलिदान दिया हम उनके बलिदान को भूल नहीं सकते हैं। जिला अध्यक्ष सुनील पंजवानी ने बताया उनके बलिदान दिवस पर हम उनकी बहादुरी पर नमन करते हैं।

उत्तर प्रदेश के साथ-साथ भारतीय सिधू सभा मथुरा में पहली बार बलदानी दिवस मनाया गया है। महाराज जी के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण कर शत शत नमन किया। बलदानी दिवस पर भारतीय सिंधु सभा के उपाध्यक्ष भगवान दास मगनानी महामंत्री जितेंद्र लालवानी सुरेश मनसुखानी अशोक डावरा मनोहर मंगलानी रवि गंगवानीआदि मौजूद थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.