गिरिराज नगरी में सामाजिक भाई चारे के साथ मनी बकरीद

गोवर्धन। गिरीराज नगरी में सामाजिक भाईचारे के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगो ने बरसाना रोड स्थित ईदगाह पर अमन चैन की दुआ के साथ ईद की नमाज अदा की।

सोमवार सुबह ईद उल अजहा के अवसर पर बरसाना रोड स्थित शाही ईदगाह पर मुस्लिम समाज के लोगो ने एकत्रित होकर बकरीद की नमाज अदा की। ईदगाह के मौलाना रियाज अहमद कादरी ने दीन दुखियों जरूरत मंदो की मदद करने इंसानियत धर्म का पालन करने अल्लाह की इबादत के साथ ईद की नमाज अदा कराई। नमाज अदा होने के उपरांत नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार सभासद सुरेंद्र गुप्ता बिर्जो माधव शर्मा रिंकू सिंह आदि ने पहुंच कर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। चेयरमैन प्रतिनिधि और सभासदों ने मौलाना रियाज अहमद कादरी का फेंटा बांध कर माला पहना कर स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व सभासद मोहम्मद उमर फारूकी, अनवर हुसैन एडवोकेट, नबाब कुरेशी, उस्मान भाई आलू वाले, नब्बू कुरेशी, रशिद खान, अफसर कुरेशी, शाहरुख खान, राशिद खा, बाबुद्दीन हाजी, सईदा टेलर , शमशेर, राजुद्दीन, पूर्व सभासद राजू अंजना, बखेड़ी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।