लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिहार सरकार द्वारा जातिगत आंकड़े जारी करने के बाद केंद्र सरकार व यूपी सरकार के स्तर पर जातीय जनगणना कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बसपा को प्रसन्नता है कि देश की राजनीति उपेक्षित ‘बहुजन समाज’ के पक्ष में इस कारण नई करवट ले रही है जिसका नतीजा है कि एससी-एसटी आरक्षण को निष्क्रिय व निष्प्रभावी बनाने तथा घोर ओबीसी व मण्डल विरोधी जातिवादी एवं सांप्रदायिक दल भी अपने भविष्य के प्रति चिंतित नजर आने लगे हैं तो यूपी सरकार को अब अपनी नीयत व नीति में जन भावना व जन अपेक्षा के अनुसार सुधार करके जातीय जनगणना एवं सर्वे अविलम्ब शुरू करा देना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा कराए गए जातीय जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक होने की खबरें सुर्खियों में है तथा उस पर गहन चर्चाएं जारी हैं। कुछ पार्टियां इससे असहज जरूर हैं किन्तु बसपा के लिए ओबीसी के संवैधानिक हक के लम्बे संघर्ष की यह पहली सीढ़ी है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.