मथुरा। नगर निगम के महोली रोड इलाके में महापौर विनोद अग्रवाल ने करीब 70 लाख रु लागत से बनी तीन सड़को के कार्य का शुभारम्भ किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समूचे मथुरा वृंदावन में सड़के बड़े शहरो की तरह दिखाई देंगी। विकास कार्य की गंगा पूरे नगर निगम क्षेत्र में जनता को देखने को मिलेगी वो इसके लिए पुरजोर तरीके से प्रतिबद्ध हैं।
महापौर श्री अग्रवाल ने बताया कि महोली रोड पर प्रदीप मेडीकल से बजरंग धर्म काटे तक 40,69,882 लागत में, वार्ड 15 महोली प्रथम में भीमसिंह के मकान से प्रदीप चौधरी के मकान तक 12,05,000 लागत में, और महोली द्वितीय में केदार के मकान से भगवान सिंह के मकान तक 13,68,000 लागत की सड़क का उद्घाटन किया है।
इस मौके पर पार्षद राजीव सिंह, पार्षद कुलदीप पाठक, पार्षद तिलकवीर सिंह, पार्षद गुड्डी प्रधान, पार्षद जितेंद्र सिंह महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल, सुधांशु खंडेलवाल, डी.सी .एफ चेयरमैन सुल्तान सिंह, गुड्डू गौतम आदि जनता जनार्दन लोग उपस्थित थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.