मथुरा। जनपद के ग्रामीण इलाके के सौंख क्षेत्र के गांव बछगाव में अपनी मांगों को लेकर दो किसान टॉवर पर चढ़ गए। किसानों की मांग है कि उनके खेतों में पानी भर जाता है जिसकी वजह से हर साल उनकी फसल बर्बाद हो जाती है। खेतों से पानी की निकासी की मांग को लेकर टॉवर पर किसानों के चढ़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित किसानों को समझाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार सौंख क्षेत्र के गांव बछगाव के किसान पिछले कई वर्षों से खेतों में जलभराव हो जाने की समस्या से परेशान हैं। यहां अधिक वर्षा या बंबा की पटरी टूट जाए तभी इनके खेतों में पानी भर जाता है।
पानी की निकासी न होने के कारण खेतों में कई कई दिन तक पानी भरा रहता है जिसकी वजह से फसल बर्बाद हो जाती है। तहसील प्रशासन से परेशान किसान मांगों को लेकर मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गए। ग्रामीणों ने जब किसानों को टॉवर पर चढ़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टॉवर पर चढ़े किसानों को समझाने लगे। किसान खेतों में पानी भरा होने के कारण बुवाई नहीं कर पा रहे। जिससे परेशान हो कर गांव के रहने वाले किसान डोरी लाल और टुंडा गुरुवार को मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। किसानों की मांग है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह नीचे नहीं उतरेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.