मथुरा में जवाहर बाग के निकट बनेगा बेस्ट टू वन्डर पार्क

मथुरा। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र में बेस्ट टू वन्डर पार्क बनाया जाना है जिसके लिए उपयुक्त भूमि चयनित करने हेतु शनिवार को नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा नगर निगम की विभिन्न भूमियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण उपरांत नगर आयुक्त द्वारा जवाहर बाग के निकट भूमि चिन्हित की गई। इसके उपरान्त कार्य की परियोजना तैयार किये जाने हेतु परियोजना प्रबन्धक सीएण्डडीएस को निर्देशित किया गया।
नगर आयुक्त ने बताया कि उक्त कार्य की परियोजना शीघ्र तैयार कराकर स्वीकृति हेतु शासन को भेजी जाएगी । निरीक्षण के समय अधिशासी अभियन्ता सिविल एस.पी. मिश्र उपस्थित रहे।