मथुरा। शहर के जमुना पार क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कॉलोनी में सोमवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की है। करीब 8:50 बीघा में बन रही इस अनधिकृत कॉलोनी का निर्माण संजय चतुर्वेदी द्वारा कराया जा रहा था जिनको कई बार नोटिस दिया गया उसके बावजूद उन्होंने निर्माण कर जारी रखा। वाद संख्या 535/22-23 प्राधिकरण बनाम संजय चतुर्वेदी, माँ चन्द्रावली कोल्ड स्टोर से पहले डहरूआ रोड़ जमुनापार मथुरा के अन्तर्गत सड़क से लगभग 100 मीटर दांयी ओर क्षेत्रफल लगभग 8.50 बीघा में अनाधिकृत कॉलौनी का निर्माण निरंतर किया जा रहा था।
प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी के 26 जुलाई को जारी ध्वस्तीकरण आदेश के क्रम में उक्त अनाधिकृत कॉलौनी में कार्यवाही के दौरान आफिस, गेट, गार्ड रूम इन्टरलाकिग सडक,अर्ध निर्मित भवनो की चारदीवारी आदि को जेसीबी से तोड़ दिया गया ।
कार्यवाही मे डीएम द्वारा नामित मजिस्ट्रेट नरेन्द्र माधव, सहायक अभियन्ता सुमित कुमार प्रथम, अवर अभियन्ता बदन सिंह, अशोक चौधरी, अनिरूद्ध यादव, सचल दस्तें सहित थाना प्रभारी जमुनापार, मय पुलिस बल उपस्थित रहे।
प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी दशा में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जायेगा,आम नागरिकों से आग्रह है कि वह किसी भी कालौनी में फ्लैट या प्लाट खरीदने से पहले ये पता लगा ले कि इसका विकास प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत है कि नहीं – प्रसून द्विवेदी, विशेष कार्याधिकारी