कोसी नगर पालिका चेयरमैन संरक्षक तो सौंख चेयरमैन बने मंत्री
मथुरा। नगरीय निकाय मथुरा चेयरमैन संघ के चुनाव में गोकुल चेयरमैन संजय दीक्षित को संघ का अध्यक्ष और सौंख चेयरमैन योगेश लंबरदार को मंत्री चुना गया। मथुरा के एक होटल में गुरुवार को हुई मथुरा नगर पालिका और नगर पंचायत चेयरमैन की बैठक में सर्व सम्मति से चेयरमैन संघ का चुनाव संपन्न हुआ।
संघ के चुनाव में नगर पालिका कोसी के चेयरमैन धर्मवीर के प्रस्ताव पर गोकुल के युवा चेयरमैन संजय दीक्षित को संघ का अध्यक्ष चुना गया वही सौंख के चेयरमैन योगेश लंबरदार को संघ का मंत्री चुना गया। संघ की कार्यकारिणी भी सर्वसम्मति से चुन ली गई। जिसमे कोसी चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल को संरक्षक, छाता चेयरमैन श्रीमती लक्ष्मीदेवी को उपाध्यक्ष, राया चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, और गोवर्धन चेयरमैन श्रीमती प्रभा मनीष लंबरदार को संघ का मीडिया प्रभारी चुना गया।
बरसाना चेयरमैन श्रीमती विजय पदम फौजी, फरह चेयरमैन सालिग्राम बटिया, नंदगांव चेयरमैन मंजू भीम चौधरी, राधाकुंड चेयरमैन रामफल मुंशी, बाजना चेयरमैन भारत सिंह, महावन चेयरमैन मंजू सुशील कुमार, बलदेव चेयरमैन मुरारी लाल अग्रवाल और चौमुहा चेयरमैन सुषमा सिंह को संघ की कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सभी उपस्थित चेयरमैन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
संघ की मीडिया प्रभारी श्रीमती प्रभा मनीष लंबरदार के अनुसार संघ का चुनाव फरह चेयरमैन सालिग्राम बटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ है।