मथुरा में हाईवे पर हिन्दूवादी नेताओं ने मांस से भरी गाडी पकड़ी

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से मीट को लेकर जा रही गाड़ी को हिन्दूवादी नेताओं ने पुलिस के सहयोग से गाड़ी सहित दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार हिन्दूवादी नेताओं को मंगलवार को सूचना मिली कि आगरा से दो व्यक्ति अवैध रूप से जिले में मीट की सप्लाई करने आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही पदाधिकारियों ने पुलिस से संर्पक कर थाना हाईवे के सामने आगरा की तरफ से आती एक लोडर गाड़ी को रोक कर चैक किया तो मीट से गाड़ी बरामद हुआ। पुलिस ने लोडर गाड़ी में अवैध रूप से मीट लेकर आ रहे आगरा निवासी राकेश पुत्र शेर सिंह और राजेंद्र पुत्र मेघ सिंह से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह मथुरा में नाजिम की यहां सप्लाई देने आए थे। जिसके बाद नाजिम इसकी शहर में सप्लाई करता। इसके बाद पुलिस ने राकेश और राजेंद्र को हिरासत में ले लिया। राकेश और राजेंद्र से पुलिस ने 235 किलो मीट बरामद किया। पुलिस ने बरामद किए गए मीट को जांच के लिए लैब भेज दिया। शहर में मीट की बिक्री पूरी तरह बंद है इसके बावजूद यहां मीट की सप्लाई की जा रही है। बरामद मीट की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा मीट किसका है।