मथुरा। समाज वादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव का स्वर्गवास हो गया है। शनिवार को ध्रुव घाट स्थित श्मशान घाट पर उनका विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी शव यात्रा में काफी संख्या में स्थानीय नागरिक और सपा कार्यकर्ता शामिल हुए। उनके निधन की खबर सुनकर काफी संख्या में लोग उनके सदर बाजार इलाका स्थित आवास पर पहुंच गए ।
लम्बे समय मथुरा जनपद की राजनीति करने वाले जयप्रकाश यादव काफी समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। करीब 73 वर्षीय श्री यादव ने बीती रात्रि इस संसार ये विदा ले ली। छात्र यूनियन, यूथ कांग्रेस से अपना राजनैति कैरियर प्रारम्भ करने वाले जयप्रकाश यादव कई बार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे। सपा मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव से उनके व्यक्तिगत सम्बन्ध थे, मथुरा में वह उन गिने चुने लोगों में से थे जिनको नेताजी नाम से पुकार कर बुलाते थे।
90-2000 के दशक में जयप्रकाश यादव का मथुरा में परचम लहराता था। अपने मृद्व व्यवहार बोल-चाल से उनके आम जनता के अलावा अन्य राजनैतिक पार्टियों के लोगों से बहुत अच्छे ताल्लुकात थे। मुलायम सिंह के मुख्यमंत्रित्वकाल में वह एक तरह से मथुरा के मुख्यमंत्री माने जाते थे। गरीब, तबके के लोगों की मदद के लिए अधिकांश समय उनका कलैक्टेªट पर अधिकारियों के साथ व्यतीत होता था ।
श्मशान घाट पर सपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, सुभाषपाल, रालोद नेता कु. नरेन्द्र सिंह, तनवीर अहमद, राकेश यादव, भूरा शेख, पार्षद मुन्ना मलिक आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी नेता उनके शव को समा के झंडे में लपेटकर श्मशान घाट तक ले गये
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.