राया में ऊर्जा राज्यमंत्री का कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत

मंडल अध्यक्ष ने की कस्वे की बिगड़ी बिजली सप्लाई की शिकायत
राया (राजपथ मथुरा व्यूरो/ मनोज वार्ष्णेय)। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री का एक दिवसीय जनपद आगमन के दौरान राया आने पर भारतीय जनता पार्टी व अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।
की सायं राया पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तौमर का मथुरा मार्ग स्थित नेहरू पार्क पर कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर व फूलमालाओ के साथ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर जोरदार स्वागत किया । इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल ने कस्वा राया में विगड़ती विधुत व्यबस्था व सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के विघुत अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने की शिकायत ऊर्जा मंत्री उनसे से की।
स्वागत समारोह में जिला पंचायत सदस्य सतपाल चौधरी पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा गौरव बंसल रविन्द्र चौधरी हरिमोहन सोलंकी मुकेश पाठक मेम्बर सिंह विजेंद्र शर्मा मनोज शर्मा सन्दीप सिंह श्रीकांत वर्मा योगेंद्र चौधरी कृष्णा उपमन्यु कन्हैया लाल उपमन्यु कन्हैया शर्मा आदि मौजूद रहे।