मथुरा। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत नगर निगम मथुरा-वृन्दावन, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से महानगर में विभिन्न मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त अनुनय झा के अनुसार अतिक्रमण अभियान प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर अपरान्ह 04ः00 बजे से सांय 08ः00 बजे तक चलाया जायेगा। मंगलवार को अभियान के दौरान 20 हजार रु का जुर्माना वसूला गया । नगर आयुक्त का कहना है कि आगरा मंडल की कमिश्नर का मथुरा वृंदावन के चहुंमुखी विकास और सौंदर्यीकरण पर पूरा फोकस है उनके आदेश पर ही कार्यवाही की जा रही है। निगम की पांच अलग अलग टीम अभियान में जुटी हुई है।

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सहायक नगर आयुक्त धीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में औरंगाबाद से लेकर टाउनशिप चौराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 05 स्थायी, 06 अस्थायी, 05 होर्डिंग एवं 07 वेंडर्स को हटवाया गया, साथ ही जब्तीकरण की कार्यवाही करते हुये रू. 11000/- का जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम यादवेन्द्र राजस्व निरीक्षक नगर निगम टास्क फोर्स की टीम के सदस्य आदि उपस्थित रहे। अभियान के दौरान कई स्थानों में सड़क पर बिल्डिंग मेटेरियल की दुकानों का सामान ईंट रोड़ी बजरी आदि को ट्रेक्टर में भरकर निगम कर्मियों ने अपने कब्जे में किया।
नये बस स्टैण्ड से महोली रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान राज कुमार मित्तल सहायक नगर आयुक्त एवं नरेन्द्र यादव डिप्टी कलैक्टर के निर्देशन में चलाया गया। अभियान के दौरान सभी प्रकार के अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया, साथ ही जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
वृंदावन में टी.वी. हाॅस्पीटल से लेकर मिर्जापुर वाली धर्मशाला तक सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 09 अस्थायी अतिक्रमण, 05 अवैध होर्डिग, 16 अस्थायी वेंडर्स हटवाये गये, साथ ही जब्तीकरण की कार्यवाही करते हुये रू. 6000/- का जुर्माना वसूल किया गया।
उप नगर आयुक्त मयंक यादव के निर्देशन में वृंदावन में मल्टी लेवल पार्किंग से लेकर प्रेम मंदिर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान 12 अस्थायी अतिक्रमण हटवाये गये है एवं 3000/- का जुर्माना वसूल किया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.