लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जोन, मुख्यालय और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सबसे अहम बदलाव में आगरा जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) अनुपमा कुलश्रेष्ठ को अब कानपुर जोन का एडीजी बनाया गया है। वह 19 अगस्त 2023 से आगरा जोन में तैनात थीं। उनके स्थानांतरण को महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है।
जारी सूची के मुताबिक—
जय नारायण सिंह को पुलिस महानिदेशक (UP Power Corporation) से हटाकर पुलिस मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है।
ध्रुव कांत ठाकुर को होमगार्ड मुख्यालय के साथ नागरिक सुरक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
विनोद कुमार सिंह को सीआईडी के साथ-साथ साइबर क्राइम और यूपी-112 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आलोक सिंह को पीएसी मुख्यालय के साथ विशेष सुरक्षा बल (SSF) का भी अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
ए सतीश गणेश को यातायात एवं सड़क सुरक्षा के साथ अपराध शाखा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
आरके स्वर्णकार को पीएसी मुख्यालय से हटाकर यूपी पावर कॉर्पोरेशन में तैनाती दी गई है।
एसके भगत को अपराध शाखा से हटाकर आगरा जोन भेजा गया है।
गीता सिंह को अभियोजन से हटाकर प्रशिक्षण निदेशालय में नियुक्त किया गया है।
सरकार का कहना है कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, कार्य प्रणाली में सुधार और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.