चौराहों पर सजावट एवं रंगोली बनाई जाएगी , स्वागत द्वार बनेंगे , नवीन मोबाइल टाॅयलेट खरीदने का फैसला
मथुरा। मेरी माटी मेरा देश, हर घर तिरंगा अभियान, स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के सभी अधिकारियों विभागाध्यक्षों के साथ शनिवार को नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा नगर निगम सभागार में बैठक की गयी।
बैठक में सर्वप्रथम नगर आयुक्त श्री झा द्वारा मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान हेतु शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार नगर निगम से कार्यवाही किये जाने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी तथा कार्यवाही किये जाने को निर्देशित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत विशेष सफाई, चूना छिडकाव, चौराहों पर सजावट एवं रंगोली बनाये जाने एवं हरियाली तीज पर वृन्दावन नगर में श्री बांके बिहारी जी मंदिर के साथ-साथ सभी सप्त देवालयों, मुख्य मार्गों पर सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसी के साथ हरियाली तीज एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भण्डारा हेतु भण्डारा आयोजक द्वारा नगर निगम से अनुमति की जायेगी। बैठक में बताया गया कि नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थान पर ही भण्डारा लगाया जा सकेगा जिससे सफाई व्यवस्था बनी रहे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सफाई के साथ-साथ 12 तिराहों एवं चौराहों पर सजावट करायी जाये। स्थान स्थान पर स्वागत द्वार बनाये जायेंगे। बाहर से आने वाले श्रदालुओं के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर नवीन मोबाइल टाॅयलेट क्रय करने के आदेश दिए ।
बैठक में अपर नगर आयुक्त क्रान्तिशेखर सिंह उप नगर आयुक्त मयंक यादव सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल के अलावा मुख्य अभियंता सिविल, महाप्रबंधक जल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, अधिशासी अभियंता, समस्त सहायक अभियंता, समस्त अवर अभियंता, समस्त क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त सफाई निरीक्षक आदि अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.