जाट समाज की प्रतिभाओं -विभूतियों का सम्मान कर मनाया महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस

वक्ताओं ने की महाराजा के जीवन चरित्र को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग

मथुरा। महाराजा सूरजमल स्मृति न्यास द्वारा शहर के डैम्पियर नगर स्थित किसान भवन में महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ सत्यप्रिय आर्य प्रधान द्वारा वेद की ऋचाओं के उच्चारण के साथ हुआ। हवन के पश्चात महाराजा के चित्र पर माल्यापर्ण के उपरांत वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के आदर्शों पर चलने तथा उनके नाम से एक वृहद स्तर का प्रकल्प शुरू किये जाने का संकल्प लिया। वक्ताओं में पार्षद राजवीर सिंह इंजीनियर जयवीर सिंह पार्षद प्रतिनिधि राजीव सिंह उदयवीर सिंह सरपंच पार्षद राकेश ठेनुआ किसान नेता रामबाबू कटैलिया पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह चौधरी धर्म सिंह भाजपा नेता राजेश चौधरी एवं विनोद चौधरी राजस्थान सरकार के विधि संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सिकरवार हरियाणा के वनचारी से आयी युवा कवियित्री वर्षा सौरोत कविराज जितेंद्र कुमार रालोद नेता रविन्द्र नरवार एवं राजेश चौधरी मनोज कुमार मास्टर सत्यवीर सिंह अशोक आदि प्रमुख रहे।

इस अवसर पर डॉ कुलदीप कुमार डॉ तेजवीर सिंह भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बने देवांश एवं पंकज सोलंकी सेना में लेफ्टिनेंट बने शिवेंद्र सिंह 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी प्रमोद कुमार अंतर्राष्ट्रीय रैफरी डॉ पदम सिंह कौन्तेय हॉकी नेशनल प्लेयर गोपाल चौधरी ब्रज केसरी महेंद्र सिंह को जाट रत्न की उपाधि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जयपुर की वरिष्ठ समाजसेविका राजेश कुमारी चौधरी को जाट गरिमा की उपाधि एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य जनों को शिक्षाविद सूरज सिंह द्वारा महाराजा सूरजमल की छवि भेंट की गयी।

कार्यक्रम का संचालन महाराजा सूरजमल स्मृति न्यास के ट्रस्टी आरबी चौधरी एवं किसान नेता व ट्रस्टी राजकुमार तोमर द्वारा तथा धन्यवाद ट्रस्टी चौधरी विजय आर्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर सम्मानित हुई विभूतियों एवं प्रतिभाओं के परिवारीजनों के अलावा एड. आलोक सिंह लालसिंह आर्य थानसिंह कुंतल इंजी. पूरन सिंह विजय पाल सिंह जगवीर सिंह चौधरी हितेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह ठेनुआ सुरेश पचेहरा रघुनाथ सिंह राजेश सोलंकी दीवान सिंह हरपाल सिंह हरेश सिंह डॉ जयकुमार सिंह उमाशंकर सिंह कर्मवीर सिंह छोंकर कैप्टन उधमसिंह करतार सिंह संतोष चौधरी मानवेन्द्र सिंह विवेकप्रिय आर्य सुभाष चौधरी शासकीय अधिवक्ता भीष्मदत्त सिंह तोमर एवं राजू सिंह सीपी सिंह पवन चौधरी दुष्यंत डॉ घनश्याम सिंह महेंद्र चौधरी योगेंद्र फौजदार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।