वृंदावन । बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली विद्यापीठ चौराहा अटला चुंगी होती हुई नगर निगम कार्यालय पहुंची। कार्यकर्त्ता नारे लगाते हुए नगर निगम कार्यालय के गेट के सामने रोड पर ही बैठ गए। रोड पर नगर निगम व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शन स्थल पर आकर ज्ञापन लिया उसके बाद वृंदावन नगर निगम के हॉल में अपर आयुक्त के साथ किसान नेताओं की वार्ता हुई वार्ता में 3 दिन के अंदर सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया उसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह गावर ने संयुक्त रूप से कहा नगर निगम द्वारा वृंदावन में जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है वृंदावन के वार्ड नंबर 69 रतन छतरी क्षेत्र में पीने के मीठे पानी की समस्या सुरसा की तरह मुंह फाड़े हुए लेकिन नगर निगम के अधिकारी कुंभकरण की नीद सो रहे हैं। क्षेत्र में निगम द्वारा रंगीन बदबूदार पीला पानी जनता को सप्लाई किया जाता है जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं सफाई कर्मचारी 1 हफ्ते तक नहीं आते सीवर लाइन चोक पड़ी है जिनकी सफाई नहीं होती अभी तक इस क्षेत्र में दवा का छिड़काव भी नहीं हुआ है
इसके अलावा पुलिस प्रशासन द्वारा नो एंट्री के नाम पर जनमानस व किसानों का पुलिस द्वारा उत्पीड़न किया जाता है नो एंट्री के नाम पर किसानों के ट्रैक्टरों को वृंदावन के अंदर नहीं घुसने दिया जाता स्थानीय जनमानस की गाड़ियों को भी नहीं घुसने दिया जाता जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है।
ट्रैक्टर रैली घेराव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश चौधरी अशोक चौधरी राजवीर नेताजी मोनू गौतम परसोत्तम निषाद अनिल शर्मा पवन जोनई
सूरज निषाद विनोद निषाद घासीराम निसार राजेश तौमर दीपक निषाद अशोक निषाद धर्मेंद्र निषाद बंटी निषाद लुकुट बिहारी निषाद
वर्मा निषाद अंकित निषाद मोहन निषाद कोमल निषाद बाबू निषाद अतर सिंह श्याम सिंह फैजान कुरैशी सार्थक श्याम सुंदर बलराम सैनी अशोक सैनी पवन कुमार श्यामवीर चौधरी गिरधारी चौधरी हजारीलाल पीतम धर्मेंद्र अर्जुन सिंह हेमू गिरधारी राधा बल्लभ धनीराम अनिल शर्मा जगदीश कुमार सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.