वृंदावन: प्रेम मंदिर में बम होने की झूठी सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार

वृंदावन। प्रेम मंदिर में बम रखे होने की झुटी सूचना देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है बीती 2 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन नंबर से सूचना दी की प्रेम मंदिर में स्थान स्थान पर बम रखे हुए है। में मंदिर को उड़ा दूंगा। इस सूचना से मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया तत्काल इसकी पुलिस को खबर की गई। पुलिस प्रशासन ने मंदिर सर्च ऑपरेशन चलाया परंतु बम कही नही मिला। एसएसपी ने बम की सूचना देने वाले फोन नंबर को सर्विलांस पर लगवाया तो पता चला कि यह नंबर वाराणसी के गांव बचौरा नि अनिल कुमार पटेल पुत्र जसवंत पटेल का है जिसे वृंदावन पुलिस ने पानी घाट से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसकी पत्नी इसको छोड़कर चली गई है । यह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान चोरी करने की घटनाओं में भी शामिल रहा है। करीब 10 दिन से यह मथुरा-वृंदावन में रह रहा है।
एसएसपी शैलेश पांडे ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि प्रेम मंदिर में बम होने की सूचना को काफी गंभीरता से लिया गया था क्योंकि वहां दर्शन के समय देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है ।