मथुरा। 11 उ.प्र.बटालियन एनसीसी के 10 दिवसीय सीएटीसी-38 एनसीसी कैंप के दौरान कैडेटों ने फायरिंग / निशानेबाजी तथा बाधा प्रशिक्षण का अभ्यास किया।
इस दौरान कर्नल एस.बी.एस.यादव ने कैडेटों को अधिक से अधिक सटीक फायरिंग करने की तरकीब बताई एवं फायरिंग से पहले कैडेटों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने फायरिंग की कुछ स्थितियों से परिचित कराते हुए कैडेटों को अच्छी एवं सटीक निशानेबाजी के लिए निर्देशित किया। वही, कैंप एडजुटेंट मेजर आर.के. सोलंकी ने बताया कि कैसे फायरिंग के वक्त स्थिर रहना चाहिए एवं घबराना नहीं चाहिए।
इसी कड़ी में सभी कैडेटों को राइफलों से एवं अन्य युद्धक हथियारों से परिचित कराया जा रहा है एवं उसके साथ ही उन्हें 0.22 रायफल से फायरिंग रेंज में पूर्ण सुरक्षा के साथ फायरिंग कराई जा रही है। हर दिन लगभग 110 कैडेटों को 10 राउंड फायर का मौका दिया जा रहा है। इसमें जो भी कैडेट विशिष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें आगे की कार्यवाही करते हुए इंसास रायफल जैसे एडवांस हथियारों से भी फायरिंग करने का मौका दिया जा रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए कैडेटों को शारीरिक तौर पर दक्ष करने के लिए एवं कैडेटों के अंदर मैदानी कार्यवाही के दौरान उत्साहवर्धन के लिए कैडेटों को बाधा प्रशिक्षण से भी अवगत कराया जा रहा है जिससे उनको आगे भविष्य में किसी कार्यवाही के दौरान कोई भी समस्या का सामना न करना पड़े । इस तरह के प्रशिक्षण को सफल करने के लिए कैडेटों को मानसिक एवं शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने का तरीका भी बताया जा रहा है ।
क्वार्टर मास्टर कैप्टन प्रदीप कौशिक ने बताया की इस कैंप के दौरान कैडेटों को सैन्य तौर तरीकों से रहना सिखाया जा रहा है तथा कैडेटों को उन सभी विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो सेना में ऑफिसर बनने के लिए महत्वपूर्ण होती है ।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट गोविंद लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक सेकंड ऑफिसर प्रीति चौधरी के अलावा सेना के प्रशिक्षकों में सूबेदार बलकार सिंह सूबेदार भोज राज गुरुंग नायब सूबेदार हरदीप सिंह नायब सूबेदार रोहित रायका बी.एच.एम.कश्मीरा सिंह आदि उपस्थित रहे।
कैंप में श्रीमती डॉली अग्रवाल चंद्र प्रकाश आदेश शर्मा रजनीश प्रसाद अर्जुन आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.