• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

Sansad Khel Mahakumbh मोदी की प्रेरणा से बना खेलों का माहौल : योगी

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in उत्तर प्रदेश
0
0
SHARES
41
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से खेलो इंडिया, फिट इंडिया और सांसद खेल महाकुंभ के आयोजनों से देश में खेलों का बेहतरीन माहौल बना है। इसी माहौल को और शानदार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश गांव-गांव में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रही है। खिलाड़ियों को सभी संसाधन और सुविधा देने के साथ खेल की उनकी उपलब्धियों को भारी पुरस्कार राशि और सरकारी नौकरियों से जोड़ रही है।

सीएम योगी शुक्रवार दोपहर बाद जंगल कौड़िया स्थित महंत अवेद्यनाथ स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल एवं लोक कला महाकुंभ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबाल, एथलेटिक्स और कुश्ती के विजेताओं और उप विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब सात साल पहले तक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की कल्पना तक नहीं की जा सकती थी। पर, आज हर गांव में खेल के मैदान व ओपन जिम बन रहे हैं। हर गांव में खेलों को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो रही है। गांवों में 80 हजार युवक मंगल दलों व महिला मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट वितरित किए जा चुके हैं। गांवों में पंचायत सचिवालयों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़कर युवाओं को सभी सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बातें कल्पना से दूर थीं आज वह हकीकत हैं। आज जंगल कौड़िया में कॉलेज के साथ खेल प्रतिभाओ के लिए ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के नाम से सभी सुविधाओं से युक्त स्टेडियम और स्थानीय कलाकारों के लिए आडिटोरियम बन चुका है।

*खेल नीति बनाने वाला यूपी देश का पहला राज्य*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश खेल नीति बनाने वाला देश का पहला राज्य है। इस नीति के तहत सरकार ने ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ, विश्व चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि गत एशियाड में चीन की खिलाड़ी को पछाड़कर गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रदेश की खिलाड़ी पारुल चौधरी ने अपनी जीत की प्रेरणा को लेकर प्रदेश की खेल नीति को श्रेय दिया है। पारुल ने कहा था कि उन्हें गोल्ड मेडल जीतने पर डिप्टी एसपी की नौकरी देने की यूपी सरकार की घोषणा पर पूरा यकीन था और इसी यकीन ने उनके अंदर ऐसा जोश भर दिया कि उन्होंने चीन की खिलाड़ी को पीछे छोड़ स्वर्ण पदक जीत लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों का खेल नीति पर यह विश्वास हमारे लिए एक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ओलंपिक एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर छह करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घोषित के रखी है। रजत व कांस्य पदक पर भी बड़ी धनराशि का पुरस्कार तय करने के साथ एशियाड, कामनवेल्थ और विश्व चैंपियनशिप में भी विजेताओं को नकद पुरस्कार का प्रावधान है। सरकार खिलाड़ियों को नौकरी देने के साथ ही खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

*सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जरूरी*
सीएम योगी ने सांसद खेल महाकुंभ के सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं को पाठ्यक्रम के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सहभागिता करनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की ओजस्विता का स्मरण कराते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के गौरव को वैश्विक मंच तक पहुंचाया था। खेल के साथ सांसद स्पर्धा में वाद्य, गायन, नृत्य, नाटक आदि विधाओं के कलाकारों को भी मंच उपलब्ध कराने के लिए सीएम ने सांसद रविकिशन की सराहना की।

इस अवसर पर सीएम योगी ने गोरखपुर में विकास से आए बदलाव की भी चर्चा की। उन्होंने कहा गोरखपुर का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कल्पना से परे है। यहां खाद कारखाना शुरू हो गया है। एम्स बन गया है। जंगल कौड़िया से नेपाल तक जाने वाली सड़क 4 से 6 लेन तक बन रही है। कहीं इंटर कॉलेज, पॉलिटेक्निक तो कहीं आईटीआई बन रहे हैं। जनता और युवाओं की आवश्यकता के अनुरूप सभी कार्य कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों को मकर संक्रांति (खिचड़ी) और 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों को उनकी जिम्मेदारी भी अनुरोध पूर्वक समझाई। सीएम ने कहा कि सभी लोग 14 जनवरी से हर गांव, कस्बे में स्वच्छता के वृहद अभियान का हिस्सा बनें। 15 जनवरी को जरूरतमंद लोगों में खिचड़ी का वितरण करें। 16 जनवरी से सभी देव मंदिरों के रामनाम संकीर्तन शुरू करें। 22 को अयोध्या का समारोह लाइव देखें। इस दिन गांव गांव भंडार आयोजित कर जरूरमंद लोगों को भोजन कराएं, उन्हें ऊनी वस्त्र वितरित करें। शाम को श्रीराम ज्योति जलाकर दीपोत्सव मनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी के बाद किसी एक तिथि में सांसद-विधायक के साथ आम लोगों को अयोध्या में श्रीरामलला के भव्य दर्शन की व्यवस्था कराई जाएगी।

समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि यूपी को चलाना, एक देश को चलाने जैसा है और सीएम योगी ने इसमें उत्कृष्ट और अभिनंदनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने खेल के क्षेत्र में जो पहल की है, उससे गांव-गांव की प्रतिभाओं को अपने खेल कौशल का व्यापक स्तर पर प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है। सीएम योगी ने सांसद खेल महाकुंभ में लोक कलाकारों को भी शामिल कराकर उन्हें भी बड़ा मंच उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए सीएम सदैव अध्यात्म, ज्ञान, शिक्षा, अनुशासन और स्वास्थ्य का मंत्र देते हैं। समारोह को विधायक फतेह बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, खेल निदेशक आरपी सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, मत्स्य निगम के चेयरमैन रमाकांत निषाद समेत कई ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत चेयरमैन, प्रमुख प्रतिनिधि आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

*कुश्ती का फाइनल मुकाबला देख पहलवानों का उत्साह बढ़ाया सीएम योगी ने*
सांसद खेल महाकुंभ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुश्ती के दो अलग भारवर्ग के फाइनल मुकाबले का आनंद उठाया और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। कुश्ती के मुकाबले से पूर्व सीएम योगी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद सौ मीटर बालिका व बालक वर्ग दौड़ की अंतिम स्पर्धा भी संपन्न हुई। उनके समक्ष वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों ने एक रामभजन पर जिम्नास्टिक का हैरतपूर्ण व कलात्मक प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने खूब ताली बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Tags: #Cm Yogi news#PM Modi News
Previous Post

रणदीप हुडा ने वीर सावरकर के नाम पर वीर रखा अपने नवजात घोड़े का नाम

Next Post

Gold Silver Price सोना 130 रुपये मजबूत, चांदी 300 रुपये फिसली

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post

Gold Silver Price सोना 130 रुपये मजबूत, चांदी 300 रुपये फिसली

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
गोवा अग्निकांड के खलनायक लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, भारत ला रही है पुलिस

गोवा अग्निकांड के खलनायक लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, भारत ला रही है पुलिस

December 11, 2025
युवा कांग्रेस ने शुरू किया घर-घर जाकर मतदाता सूची जांचने का अभियान

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, लाखों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी

December 10, 2025
सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

December 10, 2025
मथुरा में नगर आयुक्त ने संभाली अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान , वसूला हजारो रु. का जुर्माना

मथुरा में नगर आयुक्त ने संभाली अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान , वसूला हजारो रु. का जुर्माना

December 10, 2025

Recent News

गोवा अग्निकांड के खलनायक लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, भारत ला रही है पुलिस

गोवा अग्निकांड के खलनायक लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, भारत ला रही है पुलिस

December 11, 2025
युवा कांग्रेस ने शुरू किया घर-घर जाकर मतदाता सूची जांचने का अभियान

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, लाखों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी

December 10, 2025
सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

December 10, 2025
मथुरा में नगर आयुक्त ने संभाली अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान , वसूला हजारो रु. का जुर्माना

मथुरा में नगर आयुक्त ने संभाली अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान , वसूला हजारो रु. का जुर्माना

December 10, 2025

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4747764
Views Today : 3407

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • About Us
  • Contact Us
  • Epaper

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved