रेखा अग्रवाल ने झोली फैलाकर मांगे वोट
राया ( राजपथ मथुरा व्यूरो/ मनोज वार्ष्णेय) कस्वे में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की तूफानी जनसम्पर्क सभाएं जोर पकड़ती जा रही है । बीते दिन सांय रामलीला मैदान में निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार अग्रवाल के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया गया।
सभा का शुभारंभ राजकुमार अग्रवाल ने भगवान गणेश को माला चुनरी उढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया । कार्यक्रम क्षेत्रीय व्यापारियों ने राजकुमार अग्रवाल को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया इस दौरान राजकुमार की धर्मपत्नी रेखा अग्रवाल ने अपने पति की जीत के लिए झोली फैलाकर वोट मांगे उपस्थित लोगों ने उन्हें जीत दिलाने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान अरविंद अग्रवाल रमेशचंद्र बजाज भूपेश अग्रवाल रुद्रप्रकाश सारस्वत नीरज अग्रवाल पवन सारस्वत रविकांत वर्मा ज्ञानेंद्र चौधरी प्रमेन्द्र चौधरी उत्तम अग्रवाल मुकेश अग्रवाल कमल अग्रवाल दिलीप अग्रवाल संजय बजाज राकेश बजाज पूरनचंद बजाज राकेश बजाज चन्द्रशेखर अग्रवाल प्रदीप अग्रवाल देवेश अग्रवाल प्रमोद गोयल योगेश गोयल संजीव गर्ग उमेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। जनसभा के बाद राजकुमार अग्रवाल ने अपने समर्थकों के साथ बैंक गली सादाबाद रोड पर जनसम्पर्क कर अपने पक्ष में 4 मई को मतदान करने की अपील की।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post