राया ( राजपथ मथुरा व्यूरो/ मनोज वार्ष्णेय)। नगर निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशी राकेश शर्मा के समर्थन में व्यापारी नेताओ ने क्षेत्रीय लोगो से जनसम्पर्क कर वोट देने की अपील की । इससे पूर्व भाजपा कार्यालय पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोंजक विनीत अग्रवाल ( शारदा) ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वाश के साथ कार्य कर रही है हमारी सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के तहत दस हजार से लेकर दस लाख तक का लोन व्यापारी व्यापार करने के लिए ले सकता है।
उन्होंने कहा प्रदेश में पहले व्यापारी सुरक्षित नही था माफियाओ गुंडो के डर से व्यापारी यूपी से पलायन कर जाते थे जब से उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार आयी सबसे पहले उन्होंने माफियाओं गुंडो को खत्म करने का काम किया अब गुंडे माफिया यूपी से पलायन कर रहे है इन निकाय चुनावों में सभी 17 महापौर पार्षद अध्यक्ष सभासदो की भारी बहुमत से जीत होगी ।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मधु शर्मा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित वार्ष्णेय महेश वार्ष्णेय राजकुमार खण्डेलवाल ऋषि गुप्ता सुशील वार्ष्णेय जुगलकिशोर अग्रवाल अंकित अग्रवाल मण्डल अध्यक्ष राकेश बंसल आलोक अग्रवाल मुन्ना लाल अग्रवाल ललितमोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.