वृंदावन। विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में मुख्य सड़क पर लगाई गई रैलिंग को उखाड़ दिया गया है। निवर्तमान पार्षद वैभव अग्रवाल के नेतत्त्व में स्थानीय दुकानदारों ने समूची रैलिंग को हटा दिया गया।
बांके बिहारी जी मंदिर को जाने वाले मुख्य रोड पर बीच में प्रशासन द्वारा लगवाई गई रैलिंग से इस क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय नागरिकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था । रैलिंग के कारण स्कूल वाहन,सब्जी की ठेले और यहां तक की सफाई कर्मचारियों की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां तक नहीं आ पा रही थी । स्थानीय लोग दिनचर्या में हो रही परेशानी से आहत हैं। बांके बिहारी मंदिर में आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन हर दिन नया प्रयोग करता है। इसी के तहत विद्यापीठ चौराहा से बांके बिहारी मंदिर तक 3 फीट चौड़ी रैलिंग लगा दी गई ।
इस नई व्यवस्था के कारण क्षेत्र के 400 घरों में रहने वाले लोग और 200 से ज्यादा दुकान करने वाले व्यापारी परेशान थे ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.