मथुरा की 13 नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के बीजेपी ने किए नाम घोषित

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने जनपद की 13 नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।
पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह चौक शाक्य के अनुसार राया से पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा गोवर्धन से श्रीमती चंचल बलदेव से मेरू कांत पांडे गोकुल से संजय दीक्षित महावन से श्रीमती सुनीता नंद गांव से श्रीमती लज्जा देवी बाजना से गिरीश चंद चौमुंहा से बिहारीलाल फरह से शालिग्राम भाटिया बरसाना से श्रीमती रामवती छाता से मीनू चौधरी राधा कुंड से रामफल सोख से योगेश लंबरदार को उम्मीदवार घोषित किया गया है।