अधिवक्ता की हत्या के मामले में एसएसपी से मिले वकील, चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग

मथुरा। वकील गंगा प्रसाद की हत्या के मामले में शनिवार को बार एसो. का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा व सचिव अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन मांगो को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय से मिला ।
अधिवक्ताओं ने एसएसपी से सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी उपरोक्त मुकदमें में तत्काल आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किये जाने तथा सम्बधित चौकी इंचार्ज कृष्णा नगर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इसके अलावा पीड़ित परिवार की सुरक्षा की भी मांग की गयी। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सभी मांगों पर जल्द से जल्द कार्यवाही का आशाश्वन दिया।
प्रतिनिधि मण्डल में डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट बार के उपाध्यक्ष विनोद चौधरी स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु बार के पूर्व अध्यक्ष ठा. किशन सिंह पूर्व सचिव भानु प्रताप सिंह पूर्व उपाध्यक्ष ठा. मदन गोपाल पूर्व एडीजीसी डा. रविन्द्र कुमार जेपी सिंह मिश्री लाल कपिल देव सिंह अशोक कुमार छत्तर सिंह मानवेन्द्र सिंह अजीत प्रताप सिंह प्रेम चक जेपी मौर्या गोपाल गौतम आई अशोक चौधरी श्रीकांत पचौरी आदि मौजूद रहे थे।