राया के दंगल में पहलवानों ने दिखाये दांव-पेंच, आखिरी कुश्ती यूपी केसरी हरिओम और भारत केसरी वरुण के मध्य बराबरी पर छूटी
राया ( मनोज वार्ष्णेय)। राया क्षेत्र के गांव विसावली में कलोखर आश्रम पर आयोजित कुश्ती दंगल में दूरदराज से आये पहलवानो ने अपने दाव पेंच दिखाकर विजय श्री हासिल की जिसमे आखिरी कुश्ती एक लाख रुपए की यूपी केसरी हरिओम पहलवान अखाड़ा तिरवाया और भारत केसरी वरुण पहलवान दिल्ली के मध्य बराबरी पर छुटी। दंगल सयोंजक राजेन्द्र सिंह ने दो पहलवानो के मध्य हाथ मिलवाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज ब्रज क्षेत्र में कुश्ती दंगल जैसे कार्यक्रम विलुप्त होते जा रहे है उन्होंने शासन प्रशासन से पहलवानो को रोजगार भत्त्ता आदि में सहयोग करने की मांग की है। दंगल में वीके पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी गोलू पहलवान को पराजित किया सत्यवीर पहलवान वेंसवा औऱ मनीष पहलवान सादाबाद की कुश्ती बराबर पर रही। शंकर पहलवान सादाबाद मौसम पहलवान मथुरा की कुश्ती बराबर पर रही भोला पहलवान कुमरपुर ने हरिओम पहलवान नोहझील को हराया। तीसरी कुश्ती राम मोहन पहलवान विसावली ने श्यामवीर पहलवान बरौली को पटकनी देकर जीत हासिल की। विजेता पहलवानो को आयोजक मण्डल द्वारा पुरुस्कार देकर संम्मानित किया।
इस दौरान विपिन पहलवान अशोक सिंह रामवीर सिंह चन्द्रवीर सिंह प्रधान जुगेंद्र सिंह खेम सिंह गुड्डू प्रधान लालजीत सिंह बबुआ छोटू अग्रवाल अजित पहलवान कन्हैया अग्रवाल आदि मौजूद रहे।