भूतेश्वर पेट्रोल पंप के समीप समुदाय विशेष के दो गुटों में मारपीट से मची अफरा तफरी

सड़क पर मारपीट से जाम के हालात उत्पन्न, डीएम का काफिला जाम में फंसा
पुलिस कर्मी बने रहे तमासबीन

वीर नारायण शर्मा
मथुरा। भूतेश्वर चौराह के समीप पेट्रोल पंप के सामने समुदाय विशेष के दो गुट आपस में भिड़ गए। वहां लोगों की भीड़ जुट गई। झग़ड़ते युवक सड़क पर आ गए इससे अफरा तफरी मच गई। वाहन जहां थे वहीं रुक गए इस बीच वहां से डीएम का काफिला गुजर रहा था वह जाम में फंस गया। पुलिस कर्मी तमासबीन बने रहे।
https://youtu.be/0FqdjBdIg5Q
मंगलवार को मथुरा के भूतेश्वर चौराह के समीप पेट्रोल पंप के सामने समुदाय विशेष के दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक के बाद एक कई लोग शामिल हो गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। सड़क पर मारपीट होते देख वहां से गुजर रहे वाहन रुक गए। लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद वहां से होकर डीएम पुलकित खरे काफिले के साथ गुजर रहे थे कि उनकी गाड़ियों जाम में फंस गई। वहां मौजूद पुलिस कर्मी तमासबीन बने रहे। डीएम के सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ियों से उतरकर जाम खुलवाकर डीएम की गाड़ी जाम से निकलवाई।