मथुरा। जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही शिक्षण संस्था अमर नाथ विद्या आश्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत परम्परा कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘जन जन के राम’’ सांस्कृतिक कार्यक्रम के शानदार मंचन को देखकर दर्शकों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली ।
अमर नाथ विद्या आश्रम के प्रधानाचार्य डा. अरूण कुमार वाजपेयी ने बताया कि परम्परा कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘जन जन राम’’ में भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र पर आधारित सांस्कृतिक प्रसंग के अंतर्गत सीता स्वयंवर को विद्यार्थियों द्वारा मंच पर प्रस्तुत किया गया । उन्होंने कहा कि देश में भगवान श्रीराम की लीलाओं को निभाने की परम्परा जहां आदि काल से चली आ रही है, वहीं अमर नाथ विद्या आश्रम में विगत 64 वर्षेां से भगवान श्रीराम के चरित्र का मंचन भव्यता के साथ होता आ रहा है । उन्होंने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी विद्यार्थियों की प्रतिभा की मुुक्तकंठ से प्रशंसा की । उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुये कहा कि वे अपने नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कार को कभी न भूले और मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें ।
विद्यालय के श्रीमातृ कृपा सभागार में आयोजित श्रीराम चरित्र परम्परा ‘‘जन जन के राम’’ का शुभारंभ छात्राआंे द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीगणेश की वन्दना से हुआ । छात्राओं ने नृत्यनाटिका के माध्यम से संक्षेप में सम्पूर्ण रामायण प्रस्तुत की । ‘‘जन जन के राम’’ कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सीताजी का स्वयंवर रहा है जहां राजा जनक के दरबार में विभिन्न देशों के राजा व राजकुमार जब भगवान शंकर का धनुष हिला तक नहीं पाते हैं तब ऋषि विश्वामित्र की आज्ञा लेकर भगवान श्रीराम धनुष भंग कर राजा जनक की प्रतिज्ञा पूरी करते है तो सारा वातावरण भगवान श्रीराम की जयकार से गूंज उठता है । धनुष भंग के बाद भगवान परशुराम और वीर लक्ष्मण संवाद दर्शनीय रहा जिसने वातावरण को अत्यन्त जोशीला बना दिया । उपस्थित सभी प्रमुख अतिथियों ने श्रीराम दरबार में भगवान श्रीराम, सीताजी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन और हनुमान जी पूजा और आरती की । इस अवसर पर अमर नाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. अनिल वाजपेयी, मीता वाजपेयी, राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डा. मीनाक्षी वाजपेयी, ग्रोइंग सोल किड्ज गुरूकुल की निदेशिका डा. सोनिका शर्मा आदि ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों के शानदार मंचन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम में शिवम श्रेयम कबीर आयुष प्रथमवीर आशीष शिवानी गीतिका युक्ति कृति अलीशा शगुन प्रतिज्ञा अनुष्का सुप्रिया नयन शुभ बलराम सार्थक ज्ञान कार्तिक पार्थ सहित दर्जनों विद्यार्थियों ने ‘‘जन जन के राम’’ कार्यक्रम के मंच पर अभूतपूर्व प्रतिभा का मंचन किया । इस अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.