गोवर्धन: विद्युत शॉर्ट सर्किट से गुप्ता लाइट हाउस शोरूम में लगी आग

वीर नारायण शर्मा
गोवर्धन। कस्बा के डीग मार्ग स्थित गुप्ता लाइट हाउस शोरूम में विद्युत शॉर्ट सर्किट से बीती रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी, कि कुछ ही समय में आग में जलकर लाखों रूपये का सामना राख हो गया। आग की लपटों से आस पास के आबादी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रात दो बजे लोगों ने शोरूम की छत तोड़कर बमुश्किल आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई।

गोवर्धन के डीग अड्डा के समीप दीपक गुप्ता लाइट हाउस के नाम से फ्रिज, कूलर, टीवी आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम है। शुक्रवार की रात करीब दो बजे शोरूम में विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी, कि कुछ समय के अंतराल में ही फ्रिज, कूलर, पंखा, टीवी, एलईडी आदि लाखों रूपये का सामान जल गया। आग की सूचना पुलिस के गस्तीदल ने शोरूम संचालक को दी बताई। शोरूम की छत तोड़कर बमुस्किल आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि गुप्ता लाइट हाउस के शोरूम में आग लगने की जानकारी मिली है। आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।