मथुरा। कायाकल्प अभियान के अन्तर्गत गोविन्दपुर प्राथमिक विद्यालय नगर निगम ने पूरी तरह से दिशा दशा बदल दी है। इस विद्यालय को
नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा गोद लिया गया था जिसका जीर्णोद्धार होने के उपरान्त अधिशासी अभियंता सिविल एस.पी. मिश्र एवं मुनिदेव अवर अभियंता सिविल द्वारा फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इस कार्य में करीब 7 लाख रु की लागत आई है।
ज्ञात रहे कि गोविन्दपुर प्राथमिक विद्यालय में शौचालय, विद्युत, मरम्मत, रंगाई-पुताई आदि का अभाव था जिस कारण पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्राथमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार के अन्तर्गत विद्यालय के ग्राउण्ड और कक्षाओं में टाइल्स लगवायी गयी है। इसके आलावा सम्पूर्ण विद्यालय में एज्युकेशनल वाॅल पेंटिंग करायी गयी है। विद्यालय के समस्त कक्षों की मरम्मत प्रकाश पेयजल शौचालय की व्यवस्था एवं पुस्तकालय कक्ष का निर्माण कराया गया है।
प्राथमिक विद्यालय के लोकार्पण अवसर पर नगर आयुक्त श्री झा द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं से गणित एवं हिन्दी के बारे में सवाल जबाब किये गये। स्कूल की कायाकल्प देखकर बच्चे फूले नहीं समा रहे थे। अध्यापकों का कहना था कि नगर निगम द्वारा कराये गए कार्य से पढ़ने और पढ़ाने में अच्छा महसूस होगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.