लखनऊ । रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में अगले चार वर्षों में 5जी सेवाएं शुरू करने, खुदरा और नये ऊर्जा कारोबार समेत दूरसंचार नेटवर्क के विस्तार के लिए 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। उन्होंने ‘उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन’ में कहा कि उनके समूह की दूरसंचार इकाई जियो दिसंबर, 2023 तक पूरे राज्य में 5जी सेवाएं शुरू कर देगी। अंबानी ने कहा कि इसके अतिरिक्त, पेट्रोरसायन से दूरसंचार समूह 10 गीगावॉट नवीकरणीय क्षमता स्थापित करेगा और क्षेत्र में एक जैव-ऊर्जा कारोबार शुरू करेगा।
मुकेश अंबानी ने समिट के दौरान बताया कि रिलायंस उत्तर प्रदेश में अगले चार सालों में जियो, रिटेल और रिन्यूएबल बिजनेस के माध्यम से 75000 करोड़ रुपयों का निवेश करेगी। इससे हम 1 लाख से अधिक नौकरियां देंगे।
उन्होंने आगे कहा, इस साल के बजट से भारत एक विकसित देश के रूप में उभरेगा। यह अपनी तरह का पहला बजट है जिसमें देश के नींव को मजबूत करने वाले रिसोर्सेज के लिए सबसे ज्यादा पूंजी खर्च खर्च करने का प्रस्ताव है। यह देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। भारत एक मजबूत विकास पथ पर चल चुका है।