राया क्षेत्र में प्रसूता ने दिया एम्बुलेंस में बच्चे को जन्म

राया (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय) । राया क्षेत्र के अंतर्गत एम्बुलेंस में प्रसव पीड़ा होने पर स्वास्थ्य केंद्र पहुचने से पहले ईएमटी और एम्बुलेंस चालक ने अपनी सूझबुझ से प्रसूता की सुरक्षित डिलेवरी कराकर जच्चा बच्चा की जान बचायी। बताया गया गांव मंगदा निवासी अरुण कुमार की पत्नी शशि को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र सोनई पर एम्बुलेंस के लिए फोन किया चालक महेश पाल अपने साथ ईएमटी श्रीपाल को लेकर एम्बुलेंस संख्या यूपी 32बीजी 8916 लेकर गांव पहुचा। एम्बुलेंस गाड़ी प्रसूता को लेकर जैसे ही गांव खरबा के समीप पहुची तभी शशि को रास्ते मे ही प्रसव पीड़ा होने लगी इस दौरान एम्बुलेंस चालक औए ईएमटी ने अपनी सूझबूझ से प्रसूता की सुरक्षित डिलेवरी करायी और प्रसूता ने एम्बुलेंस गाड़ी में स्वस्थ्य पुत्र को जन्म दिया । परिजनों ने एम्बुलेंस गाड़ी पर तैनात ईएमटी और चालक की सराहना की है।