लखनऊ । कानपुर में शनिवार को हुए ट्रैक्टार ट्रॉली हादसे में अब तक 26 लोग जान गंवा चुके हैं। 20 से अधिक लोग अस्पद्धताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्ट्र पर करीब 50 लोग सवार थे। हादसे के बाद इसकी वजहों की पड़ताल की जा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंच गए और सबसे पहले एलएलआर अस्पताल में घायलों का हालचाल लिया है। दोपहर करीब एक बजे उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरा और वह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ हैलट अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों का हालचाल लिया।
एलएलआर अस्पताल में पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चकेरी में हुई दुर्घटना में पांच लोगों की मौत पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज तत्परता से किया जा रहा है। सरकार ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समय समय पर कार्यक्रम चलाए हैं।
उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत सभी महत्वपूर्ण लोगों की संवेदनाओं के बारे में भी बताया। पीएम रिलीफ फंड से मिली मदद की जानकारी दी। कहा, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ितों को मदद राशि दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की प्राथमकिता में है। चिंता का विषय है कि सड़क दुर्घटनाओं में कई जानें जाती हैं, इसे देखते हुए परिवहन विभाग जागरूकता लाने का कार्य करें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि टै्क्टर ट्राली जिस कार्य के लिए है उसमें ही प्रयोग में लाएं।
उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूल कालेज से लेकर महत्वपूर्ण संस्थानों और विभागों को जोड़कर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। सड़क दुघटनाओं से हो रही मौतों को लेकर सरकार जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी और तेजी से आगे बढ़ाएगी। इसके लिए गृह मंत्रालय शिक्षा मंत्रालय सहित अन्य विभागों को सुबह ही निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता अभियान चलाए जाएंगे। सभी घटनाएं दुखद हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति सरकार की संवदेना है। उन्होंने मीडिया से भी अपील की सभी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।