खाद्य सुरक्षा विभाग ने बलदेव में की छापामारी, सात सैम्पिल भरे

मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों की टीम ने बल्देव क्षेत्र में मिलावट को रोकने के लिए कई खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मार कार्रवाई की। टीम द्वारा प्रशांत ट्रेडर्स के मिश्री गोदाम का निरीक्षण किया गया संबंधित कारोबारी दिनेश अग्रवाल मौके पर लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके जिसके लिए उनको नोटिस दिया गया तथा एक सैंपल मिश्री का जांच हेतु संग्रहित किया गया उसके बाद टीम रमण बिहारी प्रोविजन स्टोर पहुंची जहां निरीक्षण के उपरांत मिलावट का संदेह होने पर कुट्टू का आटा हल्दी पाउडर अरहर दाल का एक एक सैंपल संग्रहित किया साथ ही संबंधित खादय कारोबारी द्वारा व्यापार के मुताबिक लाइसेंस प्रस्तुत न करने के कारण नोटिस दिया गया है।
उसके बाद टीम ने काका मार्केट स्थित मनीष बंसल एवं देशवीर की मिठाई दुकानों से बूंदी लड्डू के नमूना संग्रहित किए। सभी खाद्य कारोबारियों को स्वच्छ वातावरण मिठाई तथा खाद्य पदार्थों का निर्माण करने तथा गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों का विक्रय करने के निर्देश दिए गए। उसके बाद टीम तुलसीराम खीर मोहन कारखाना पर पहुंची जहां मिलावट का संदेह होने पर एक नमूना खीर मोहन मिठाई का संग्रहित किया गया। संबंधित कारोबारी मौके पर विनिर्माण का लाइसेंस प्रस्तुत न करने के कारण नोटिस दिया गया है। उक्त सभी सातों सैंपल को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा। कार्यवाही सहायक आयुक्त डॉ गौरीशंकर के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार दलवीर सिंह भारत सिंह उपस्थित रहे।