Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Friday, May 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Epaper

Rajpath Mathura Rajpath Mathura - भारत सरकार एवम् उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त दैनिक समाचार पत्र मथुरा

  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
Rajpath Mathura
  • Home
  • मथुरा
  • भाकियू चौधरी चरण सिंह ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर महावन तहसील में दिया ज्ञापन

भाकियू चौधरी चरण सिंह ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर महावन तहसील में दिया ज्ञापन

मथुरा
By Rajpath Mathura On Mar 10, 2026 66

महावन (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के पदाधिकारियों व किसानों ने मंगलवार को अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील महावन में प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने लेखपालों पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।
भाकियू के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में किसानों ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अंश संशोधन के कार्यों में देरी, लेखपालों द्वारा कथित भ्रष्टाचार और मनमानी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसके अलावा बलदेव कट की मांग तथा बलदेव के हनुमान चौराहे पर पुलिया के चौड़ीकरण जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया।
किसानों का कहना था कि तहसील महावन में बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण आम किसान परेशान है और उन्हें अपने कार्यों के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस संबंध में किसानों ने एसडीएम महावन और तहसीलदार को ज्ञापन देकर जल्द समाधान की मांग की।
एसडीएम महावन ने किसानों की समस्याएं सुनते हुए एक सप्ताह के भीतर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान बिरला नेताजी (प्रदेश उपाध्यक्ष), धर्मवीर सिंह (तहसील अध्यक्ष महावन), कृपाल सिंह (मुख्य संरक्षक), नीरज सोलंकी (ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष), ब्रजेश चौधरी (जिला अध्यक्ष महिला), पूजा (ब्लॉक अध्यक्ष राया), वेदप्रकाश पाराशर (जिला उपाध्यक्ष), घनश्याम (जिला सचिव), डॉ. नत्थी सिंह, भारत शर्मा, उमेश शर्मा, विशाल भरंगर, मनीष तोमर, सत्यप्रकाश पाराशर, हम्भीर, सोहन सिंह, मनोज कुमार, दर्शन सिंह, तुलसीराम, चंद्रभान प्रधान, योगेश गौतम प्रधान, भरत वकील, संजय वकील, धीरज सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

#BKU Chaudhary Charan Singh submitted a memorandum in Mahavan Tehsil regarding 11-point demands.#dm mathura #cdo mathura#google #google discover#mathura vrindavan news
Rajpath Mathura 13343 posts 0 comments

Prev Post

वेटेरिनरी विवि का 15वां दीक्षांत समारोह: मेधावियों को मिलीं उपाधियां, राज्यपाल ने दी सफलता की ‘कृष्ण सीख’

Next Post

नगर निगम की कार्रवाई: गृहकर-बकाया पर एक भवन सील, दो से वसूले 1.60 लाख

You might also like More from author
मथुरा

मथुरा नर्सिंग होम सोसायटी का चुनाव सम्पन, डॉ. गुलशन बने अध्यक्ष, सचिव वर्षा तिवारी

मथुरा

मथुरा में देर रात बड़े स्तर पर पुलिस तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले

मथुरा

मथुरा में सम सेमेस्टर परीक्षा व्यवस्था सख्त: केवल परीक्षार्थियों , शिक्षकों एवं…

मथुरा

बिजली कर्मचारियों की चेतावनी: उत्पीड़न नहीं रुका तो होगा बड़ा आंदोलन, निजीकरण पर भी…

Prev Next
About Us

5272822
Views Today : 4174
Browse by Category
  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

© 2026 - Rajpath Mathura. All Rights Reserved.
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.