मथुरा में बार एसो. के चुनाव में 31 ने भरे पर्चे, 7 अक्टू. को होगा मतदान

मथुरा, (राजपथ मथुरा ब्यूरो)। बार ऐसो. के वार्षिक चुनाव हेतु चल रही प्रक्रिया के दौरान आज नामाकंन के अंतिम दिन 6 पदों के लिये 20 लोगों ने नामाकंन किया। अंतिम दिन तक कुल 31 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों पर नामाकंन कर दिया। गुरूवार को नाम वापिसी का दिन है तथा मतदान 7 अक्टूबर को होगा।
बार के प्रतिष्ठापरक वार्षिक चुनाव हेतु 6 पदों पर 31 लोगों ने नामाकंन किया। अध्यक्ष पद हेतु 5 अधिवक्ताओं ने नामाकंन किया जिनमें प्रदीप कुमार शर्मा, रामवीर सिंह, राघवेन्द्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, मदन गोपाल सिंह, सचिव पद हेतु 5 नामाकंन दर्ज हुए जिनमें शिव कुमार लवानिया अरविन्द कुमार सिंह, विक्रम सिंह, गोपाल गौतम, विजय कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष पद हेतु 7 नामाकंन आये जिनमें उमेश चंद शर्मा, द्वारिका प्रसाद चतुर्वेदी, संजय बल्लभ गौतम, विनोद कुमार चौधरी, राजीव शर्मा, संजय कुमार शर्मा, मदन मोहन पाण्डेय संयुक्त सचिव पद हेतु 6 नामाकंन दर्ज हुए वरूण कुमार शर्मा, सुनील शर्मा, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, रविन्द्र सिंह राजपूत, रूचि गौतम, सुशील सागर, कोषाध्यक्ष पद हेतु 4 नामाकंन आये जिनमें विनोद कुमार शर्मा, देवेन्द्र पाल सिंह, सुरेश कुमार पाण्डेय, बृजेश कुमार गौतम तथा ऑडिटर पद हेतु भी 4 नामांकन आये जिनमें चन्द्रपाल शर्मा, यशवन्त सिंह, योगेश तिवारी, मुकेश चतुर्वेदी उर्फ पप्पू पोडे थे। नाम वापिसी की अंतिम तारीख 29 सित. सांय 4 बजे तक तथा मतदान 7 अक्टूबर को होगा। नामाकंन दाखिल किये जाने के समय एल्डर कमेटी के चैयरमैन महेश्वर नाथ चतुर्वेदी, सदस्य संतोष कुमार शर्मा, सुशील शर्मा, ब्रजगोपाल शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, सर्वेश कुमार शर्मा, सतेन्द्र परिहार, हरिओम शर्मा, निमेश कुमार गर्ग, श्रीमती बबिता सिंह आदि उपस्थित रहे।