ग्रेस कॉन्वेंट स्कूल का शानदार रिजल्ट, 10वीं-12वीं में शत-प्रतिशत सफलता

मथुरा। ग्रेस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कृष्णा नगर ने सत्र 2025-26 की ICSE (कक्षा 10) एवं ISC (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं में ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जिससे स्कूल, अभिभावकों और शहर का नाम रोशन हुआ है।
विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता का परचम लहराया।

कक्षा 12 (विज्ञान वर्ग) के टॉपर्स:
प्रथम – अंशुल भार्गव (98%)
द्वितीय – आरुषि गर्ग (95.75%)
तृतीय – प्रिया पटेल (94.5%)
तृतीय – जतिन अग्रवाल (94.5%)
चतुर्थ – भूमिका अग्रवाल (94.25%)
पंचम – राघव शर्मा (92.75%)

कक्षा 12 (कॉमर्स वर्ग) के प्रमुख परिणाम:
आदित्य गोस्वामी (88.75%)
आदित्य कुमार (88.25%)
हार्दिक मंग्लानी (87%)
कक्षा 10 के टॉपर्स:
प्रथम – हर्ष पचौरी (96%)
द्वितीय – युगप्रताप (94%)
द्वितीय – अंकिता सिंह (94%)
तृतीय – अनुज सिंह (93.6%)
चतुर्थ – देव यादव (92.8%)
पंचम – आर्यन सिंह (91.8%)
षष्ठ – समीर सिंह (91.8%)
सप्तम – भारत कुमार (91.6%)
अष्टम – खुशी खंडेलवाल (90.4%)
नवम – अनुज भार्गव (90%)
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय अभिभावकों के विश्वास, शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के निरंतर अभ्यास को दिया। प्रबंधन के अनुसार विद्यालय में अनुशासन, समयबद्धता और समर्पण पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे छात्रों में एकाग्रता और दृढ़ निश्चय विकसित होता है।
विद्यालय में न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष जोर दिया जाता है। यही कारण है कि ग्रेस कॉन्वेंट के छात्र-छात्राएं लगातार शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार हैं।