स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26: सिटिजन फीडबैक शुरू, मथुरा-वृंदावन को नंबर-1 बनाने की अपील

मथुरा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के तहत नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने सिटिजन फीडबैक प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहर की रैंकिंग तय करने में नागरिकों की राय अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में हर नागरिक का छोटा सा प्रयास मथुरा-वृंदावन को देश में अव्वल स्थान दिला सकता है।
नगर निगम आयुक्त जग प्रवेश के अनुसार नागरिक दिए गए लिंक एवं क्यूआर कोड के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन फीडबैक दे सकते हैं। यह प्रक्रिया बेहद सरल है और महज 2–3 मिनट में पूरी हो जाती है। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से शहर को बेहतर रैंक मिलने में मदद मिलेगी।
ऐसे दें अपना फीडबैक:
🔹 सबसे पहले स्वच्छ सर्वेक्षण की वेबसाइट पर जाएं – https://cf.sbmurban.org/⁠�
🔹 “Get Started” पर क्लिक करें
🔹 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज कर “Continue” करें
🔹 अपनी भाषा का चयन करें
🔹 राज्य – उत्तर प्रदेश, जिला – मथुरा, शहर – मथुरा-वृंदावन चुनें
🔹 “Start Survey” पर क्लिक कर 13 सवालों के जवाब दें
🔹 OTP दर्ज कर “Submit” करें

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। छोटे-छोटे प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाया जा सकता है।
प्रशासन का कहना है कि यदि अधिक से अधिक नागरिक सकारात्मक फीडबैक देंगे तो मथुरा-वृंदावन को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।