संभल। संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र में एक हिंदू महिला को कथित तौर पर ईसाई बनाने की कोशिश करने के आरोप में शुक्रवार को एक मिशनरी स्कूल की दो शिक्षिकाओं को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नखासा थाना क्षेत्र के सिरसा नाल गांव में पिछली 21 सितंबर को मिशनरी से संचालित सीडीएम जूनियर हाईस्कूल की शिक्षिकाओं-सिस्टर रोज मेरी और सिस्टर डीसा ने एक हिंदू परिवार के धर्मांतरण की कोशिश की। इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं के चित्र को जलाया गया।
उन्होंने बताया कि धर्मांतरण की कोशिश का आरोप लगाने वाली सुनीता नामक महिला का पति ईसाई है।
मिश्रा के मुताबिक इस मामले में सुनीता की तहरीर पर मिशनरी स्कूल की सिस्टर रोज मेरी और सिस्टर डीसा के खिलाफ बृहस्पतिवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और अवैध धर्मांतरण रोधी कानून की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.