अनुज सिंघल
फरह। थाना फरह और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर 15 हजार के इनामी बदमाश शहजाद पुत्र हनीफ जति मेव निवासी ग्राम ज्योति पीपल थाना गोपाल गंज भरतपुर राजस्थान को पकड लिया। एसओजी टीम एवं फरह पुलिस के साथ ओल चौकी के बाग़ई बॉर्डर पर पुलिस और बदमाश में कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें बदमाश शहजाद के पैर में गोली लगी। मुठभेड की सूचना पर आला अधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा किया। क्राइम इंस्पेटर फरह निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि 25 वर्षीय बदमाश शहजाद पर लूट के कई मुकदमे दर्ज है उस पर गैंगस्टर की कार्यवाही की जा चुकी है। करीब दो साल से वह वांछित था। गाडी लूट और टायर चोरी के कई मुकदमें उस पर दर्ज थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.