मथुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष की बंद पड़ी फैक्ट्री में चोरी, अधिकारी मौके पर पहुंचे

मथुरा। जनपद में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुंलद होते जा रहे है। चोर भाजपा जिलाध्यक्ष की बंद पड़ी फैक्ट्री को अपना निशाना बना कर हजारों रुपए मूल्य का सामान चोरी कर ले गए। भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा की धौरेरा गांव में दवाइयां की एक फैक्ट्री है जिसमें सप्लीमेंट बनता था। काफी समय से बंद पड़ी फैक्ट्री में अज्ञात चोर दीवार फांद कर घुस गए। चोर यहां से हजारों रुपए मूल्य का सामान पंखे इन्वर्टर बैटरी मॉनीटर सहित पीतल की रॉड आदि चोरी कर ले गए। यह फैक्ट्री 2015 से बंद पड़ी है। यहां कभी कभी भाजपा जिलाध्यक्ष और उनके पति वहां आते जाते रहते हैं। चोरी की वारदात की जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष फैक्ट्री पहुंच गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने फैक्ट्री का मुआयना करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। भाजपा जिलाध्यक्ष की फैक्ट्री में हुई वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस सकते में आ गई। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सदर और थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वारदात स्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। थाना जैंत प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया है वारदात के खुलासे के लिए टीम बना दी है जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा। इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि चोरी की सूचना की जानकारी उनको पड़ोसियों ने दी थी।