के. आर. कॉलेज में हुआ मेजर ध्यानचंद मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन, विधायक श्रीकांत पहुंचे

मथुरा। सोमवार को खेल दिवस के अवसर पर के. आर. (पी जी) कॉलेज मथुरा में मेजर ध्यानचंद मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमे 8 लड़को की टीम और 6 लड़कियों की टीम ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग में के.आर. (पी जी) कॉलेज की टीम ने पहला स्थान हासिल किया और के. आर. हॉकी क्लब ने दूसरा स्थान हासिल किया । प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ दलवीर सिंह कौन्तेय के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन मेजर ध्यानचंद की स्मृति में कराया गया जिसमें जिले की कुल 14 टीम ने भाग लिया।

समापन समारोह में विधायक श्रीकांत शर्मा ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। एक मैत्री मैच वेटरन हॉकी क्लब एवम छटीकरा इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया । इस आयोजन का संचालन महेंद्र सिंह राजपूत ने किया। निर्णायक की भूमिका राहुल कुंतल राकेश शर्मा सर्वेश सोलंकी पदम सिंह दीपक संदीप शेखर इशिता और वैशाली भारद्वाज ने निभाई।
आयोजन में जिला हॉकी संघ के सचिव शैलेश मिश्रा जिला कुश्ती संघ के सचिव जनार्दन जिला कबड्डी संघ के सचिव सुनील श्रीवास्तव जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह शैलेन्द्र शिवदत्त चतुर्वेदी मौजूद रहे।