मथुरा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्कूल में हॉकी के जादूगर मेजर दादा ध्यानचंद की प्रतिमा पर विद्यालय के विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विद्यालय के संस्थापक जनपद के यूथ आईकॉन कन्हैया गुर्जर ने विद्यालय के खिलाड़ियों को मेजर दादा ध्यानचंद के संबंध में उनके जीवन परिचय तथा खेलों में स्वस्थ रहने के मंत्र बताते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन ही सफलता की कुंजी है जो खिलाड़ी बचपन में खेल के माध्यम से स्वस्थ रहता है वह सदैव फिट रहता है और उन्नति की ओर अग्रसर करता है दादा ध्यानचंद का एक बात किया,,, खूब खेलो डट कर खेलो मगर ईमानदारी से खेलो,,,,,, कहा और खेलों में ईमानदारी खेलें एवं नशाखोरी से जैसी प्रतिबंधित दवाइयों से दूर रहें जिससे आपके शरीर को नुकसान हो तथा प्रतिबंधित दवाओं के चक्कर में आज आने पर आपका और आपके राज्य और देश का नाम बदनाम होता है खिलाड़ियों को सर्वप्रथम नशीली दवाओं से दूर रहकर खेलों में ईमानदारी का परिचय के साथ खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए।
इस अवसर पर मथुरा स्पोर्ट्स स्कूल के प्रधानाचार्य शिवम शर्मा ने खेल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। खिलाड़ियों में कु. रितिका कु. खुशबू कु. तानिया आकाश कुमार विद्या सिन्हा आदि बच्चों ने दादा ध्यानचंद को पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.