मथुरा। शहर के सिविल लाइन्स स्थित ब्रज गंगा रेजीडेंसी सोसायटी मंदिर पर अत्यंत मनोहारी कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन हुआ । सोसाइटी के हरीतिमा युक्त लॉन में भव्य लाइटिंग कर सजावट की गई । बच्चों ने राधा व कृष्ण के रूपसज्जा व अभिनय प्रतियोगिता में भाग लेकर वातावरण को कृष्णमय बना दिया। सभी प्रतियोगी बच्चों को पुरुस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया । रात्रि में वेदमंत्रों के मध्य ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक किया गया व पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस आनंदोत्सव में सोसायटी के पदाधिकारी व सम्मानित सदस्य व उनके परिवारीजनों ने श्रद्धा व भक्ति के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में हरेंद्र शर्मा जय सिंह चौहान देवेंद्र शर्मा राजीव महरोत्रा प्रियंका उपाध्याय हितेंद्र सिंह चौधरी सीमा त्रिपाठी प्रवीण उपाध्याय सतीश रसना पूनम वर्मा संगीता अशोक कटारिया अजय त्रिपाठी मैनेजर मुकेश आदि का विशेष सहयोग रहा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.