मथुरा में प्रशासनिक फेरबदल, आदेश बने एस डी एम सदर

मथुरा । प्रशासन में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जनहित और सरकारी कार्यों को गति देने के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तत्काल प्रभाव से कई उप जिलाधिकारियों और डिप्टी कलेक्टरों के तबादले कर दिए हैं। ​इस नए आदेश के तहत सुशील कुमार सिंह को गोवर्धन का नया उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि श्रीमती ऊषा सिंह को महावन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश कुमार अब मथुरा के नए उप जिलाधिकारी होंगे। वहीं, अखिलेश कुमार को छाता में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात किया गया है।

​प्रशासनिक फेरबदल की इस कड़ी में राजकुमार चौधरी को मथुरा का उप जिलाधिकारी (न्यायिक) और वृंदावन का अपर नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सुशील कुमार को मांट का उप जिलाधिकारी (न्यायिक) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा श्रीमती कंचन को अपर उप जिलाधिकारी-द्वितीय और श्रीमती प्रजक्ता त्रिपाठी को अपर उप जिलाधिकारी-प्रथम के रूप में मथुरा मुख्यालय में नई तैनाती दी गई है। राघवेन्द्र शर्मा को अब डिप्टी कलेक्टर मथुरा के पद पर कार्यभार संभालना होगा।

​जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने पुराने कार्यों का हस्तांतरण नए अधिकारियों को तुरंत करेंगे ताकि सरकारी कामकाज में कोई बाधा न आए। यह आदेश जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जारी किया गया है।