मथुरा में 40 स्थानों पर लगे बूस्टर डोज लगाने के वेक्सीनेशन कैंप

मथुरा। कोविड़ की रोकथाम के लिए इस समय बूस्टर डोज लगाई जा रही है। मथुरा में रविवार को 40 जगह पर आम नागरिकों के लिए कैंप लगाए गए। नगर निगम के वार्ड नंबर 28 और 17 में वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु द्वारा फीता काटकर किया गया। महापौर डॉ मुकेश ने कहा कि कोविड की बूस्टर डोज लगने के बाद हम अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। रविवार को सुबह से ही हो रही रिमझिम बारिश के कारण कैंपों में कम संख्या में लोगों का आना ही हो पाया। पार्षद अपने प्रयासों से फोन करके नागरिकों को कैंप में बुलाते देखे गए।
इस अवसर पर पार्षद मूलचंद गर्ग पार्षद तिलक वीर चौधरी पार्षद चंदन आहूजा पार्षद प्रदीप अरोड़ा चिकित्सा अधिकारी हरि ओम शिवम पवन महिपाल आदि लोग उपस्थित रहे।