मथुरा में वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने का अभियान प्रारंभ

मथुरा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के अभियान की शुरुआत हुई जिसमें काफी लोगों ने मतदान केंद्रों पर जाकर अपने आधार कार्ड लिंक कराएं। चुनाव आयोग का यह अभियान स्वैच्छिक है।
शहर के वार्ड नंबर 48 के मतदान केंद्र कमला नेहरू स्कूल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राम कृष्ण चतुर्वेदी बूथ अध्यक्ष हरीश अग्रवाल सेक्टर संयोजक रवि यादव लक्ष अग्रवाल घर-घर जाकर लोगों से आधार कार्ड को मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए संपर्क करते देखे गए।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी मतदाता के आधार कार्ड को वोटर कार्ड से मोबाइल नंबर के साथ लिंक करने के अभियान के अंतर्गत आज जनपद के मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाकर आधार कार्ड लिंक कराए गए। मतदान केंद्र कमला नेहरू पर किशोर वार्ष्णेय बीएलओ व ममता शर्मा, मधु शर्मा, चित्रा शर्मा आदि आंगनवाड़ी उपस्थित रहे।