मथुरा। बहुजन समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे एडवोकेट संघरतन सेठी की शिकायत पर नगर निगम ने शनिवार को एक कॉलोनी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। श्री सेठी काफी लंबे समय से शिकायत कर रहे थे कि भगवान नगर कॉलोनी में आधा दर्जन लोगों द्वारा मुख्य रास्ते पर अपने घरों के सामने दीवार चबूतरा रैंप सीढ़ी बना ली गई है जिससे रास्ता संकरा हो गया है। पशुओं का गोबर डालने से आने जाने वाले राहगीरों को और ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर आयुक्त के आदेश पर जांच में उनके आरोप सही पाए गए। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम क्षेत्र में सरकारी जगह पर अतिक्रमण करने वालों की आफत आई हुई है।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने निगम क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों के सख्त कार्यवाही के अधिनस्थों को आदेश दे रखे है। इसके साथ ही अतिक्रमणों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए अलग-अलग अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गयी है। जिसके चलते संबन्धित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में अतिक्रमण कारियों पर कडी निगाह रखे हुए है।
गत दिवस सहायक नगर आयुक्त डी.के. सिंह के नेतृत्व में भगवान नगर कालोनी में प्रवर्तन दल की टीम ने एड. संघरतन सेठी की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए ओम प्रकाश गुर्जर, राधेश्याम पुजारी, रतन सिंह गुर्जर, सरमन चौधरी व सूरज सिंह आदि द्वारा मुख्य रास्ते पर बनाये गए दीवार, चबूतरा, रैम्प, सीढ़ी आदि को जे.सी.बी. के माध्यम से ध्वस्त करा दिया । इसी तरह वार्ड सं. 25 के मौजा अब्दुल नबीपुर बांगर के खसरा सं. 223 व 224 निगम की भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा बाउन्ड्रीवाल बनाकर कमरे बना लिये गए थे। नगर निगम के लेखपाल से नाप कराकर उक्त अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
प्रवर्तन दल में सूबेदार राजेश कुमार, पंकज कुमार, पी.पी. सिंह, नरेन्द्र सिंह, दिगम्बर सिंह व नायब सूबेदार राजेश कुमार एवं लेखपाल लक्ष्मण शर्मा व थान सिंह आदि शामिल रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.