जानकारी के अभाव में उद्यमी सरकारी योजनाएं का नहीं उठा पाते लाभ : राजेश बजाज

नेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के चैम्बर भवन में हुआ एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम
मथुरा। नेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा चैम्बर भवन में एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लि. नोएडा भारत सरकार के वरिष्ठ प्रबंधक वाय के शर्मा ने भारत सरकार द्वारा जारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी खरीद नीति में सक्रिय भागीदारी हेतु एकल बिंदु पंजीकरण योजना के द्वारा छूट ले सकते हैं। कच्चे माल खरीदने पर छूट लेना एवं कच्चे माल के लिए वित्त की सुविधा कराना यह भी सरकारी योजनाओं में शामिल है।
मुख्य प्रबंधक वित्त एवम लेखा रत्नेश प्रसाद ने बताया कि B2b पोर्टल के द्वारा व्यापार वृद्धि की योजना तथा तकनीकि सहायता के साथ अदभुत अन्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं विभिन्न बैंकों द्वारा वित्त की सुविधा हेतु पंजीकरण करवा सकते हैं। एन एस आई सी के प्रबंधक विनीत कुमार वर्मा ने बताया कि सरकारी टेंडर में एनएसआईसी के साथ भागीदारी करके सभी उद्यमी व्यापार वृद्धि की योजना बना सकते हैं। कैनरा बैंक के डिविज़नल प्रबंधक गोपाल ने बैंक की सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैसे एक उद्यमी बैंक से कम से कम ब्याज पर या पूर्णतः सरकारी छूट पर ज्यादा से ज्यादा बैंकों से आसानी से ऋण ले सकता है। इस अवसर पर नेशनल चैम्बर अध्यक्ष राजेश बजाज ने सभी उद्यमियों से भारत सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लेने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उद्यमियों के लिए काफ़ी योजनाएं चलाई जा रही हैं जानकारी के अभाव में हम उनका लाभ नहीं ले पाते। चैम्बर महामंत्री मनीष शोरावाला ने बताया कि एमएसएमई व एन एस आई सी संस्थान का सदैव सहयोग प्राप्त होता रहा है।
कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष के डी.अग्रवाल राजेंद्र अग्रवाल हाथी वाले मुकेश अग्रवाल महामंत्री मनीष शोरावाला प्रह्लाद खंडेलवाल तुषार हाथी वाले मुकेश अग्रवाल आशुतोष गर्ग रामप्रकाश अग्रवाल राहुल शोरावाला जितेंद्र अग्रवाल राजीव राठी पवन अग्रवाल मार्बल वाले दीपक गोयल तुषार गोयल शोरावाला वीरेंद्र गोयल हेमंत ढींगरा ब्रज भूषण कालरा विजय मित्तल गिरधारी लाल अग्रवाल दिनेश चंद्र अग्रवाल पीयूष मित्तल मोहित गौतम सन्दीप चौधरी विशाल शुभम गोयल प्रवीण अग्रवाल रवि अग्रवाल गोकुल चंद्र अग्रवाल संजय अग्रवाल रवि कांत अग्रवाल सुनील अग्रवाल सर्राफ शशांक अग्रवाल गुरेरा वाले बकुल कुमार बंसल श्रीपाल शर्मा उमेश अग्रवाल जुग्साना शैलेन्द्र सिंह दुर्गेश कुमार अग्रवाल बांके लाल सर्राफ अतुल मित्तल शैलेश मित्तल राहुल सिंह राज कुमार अग्रवाल रुचिर गोयल प्रदीप गर्ग अंकित बंसल जुगल किशोर अभिषेक अग्रवाल मुरारी लाल अभिषेक वशिष्ठ आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।